खेत की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, हमले से किसान की हालत नाजुक

KNEWS DESK- बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया किसान अपने खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहे थे, वहां मौजूद तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया हमले में अरविंद के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बचाया उसके बाद घायल किसान को जिला अस्पताल लाया गया हालात गंभीर होने की वजह से उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किसान का इलाज चल रहा है और किसान अरविंद की हालात नाजुक बनी हुई है।

किसान के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ झाड़ियों के रास्ते होते हुए जंगल की ओर भाग गया इसके बाद घायल अरविंद को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां से किसान को खुशलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग और पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के खेतों और झाड़ियों में कांबिंग की लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका है।

घायल किसान का इलाज करते डॉक्टर

वन विभाग की टीम को खेतों में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ बुधवार रात को भी पास के मेथी नवदिया रोड पर दिखाई दिया था। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से गांव में डर का माहौल है। वन विभाग और पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले खेतों में न जाने और बच्चों को विशेष रूप से सावधान रखने की सलाह दी है। वहीं घायल किसान ने बताया कि वह खेत में गन्ने की सिंचाई का काम कर रहा था थोड़ी देर वह आराम करने के लिए रुका तभी अचानक से तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं डॉक्टर विनोद पगरानी का कहना है कि किस को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ के हमले से किसान का जबड़ा कई जगह से टूट गया है।