उत्तर प्रदेश: नोट नहीं गिन सका दूल्हा, शादी करने से दुल्हन ने किया इनकार

रिपोर्ट- उमेश अवस्थी

उत्तर प्रदेश – औरैया में दुल्हन ने बिना शादी के ही बारात को लौटा दिया, क्योंकि दूल्हा नोट नहीं गिन सका| लड़की के परिवारवालों ने लड़की के इस निर्णय पर अपनी सहमती देते हुये इस फैसले को सही बताया | वहीं दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की| लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया|

पैसा नहीं गिन सका दूल्हा 

आपको बता दें कि औरैया तहसील के रामपुर गांव के एक पिता द्वारा अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना के पास से तय की 7 तारीख को बारात आनी थी | घर में सभी लोग रिश्तेदार बारात आने का इंतजार कर रहे थे । बारात पहुंची सभी लोग बारातियों का स्वागत सत्कार करने में लग गए, तभी जयमाल के दौरान लड़की को लड़के के पर कुछ शक हुआ | उसने लड़के को 20-20 के नोट गिनने को दिए, लेकिन लड़का नोट नहीं गिन सका | इस पर लड़की ने शादी करने से मना कर दिया और फिर बारात बिन दुल्हन के वापस लौट गई|

परिवार एवं रिश्तेदारों द्वारा सही फैसला लेने को सराहा

वही लड़की के इस निर्णय को परिवार एवं रिश्तेदारों द्वारा सही फैसला लेने को सराहा गया | लड़की एवं लड़के पक्ष के बीच कुछ लोगों ने बैठ कर फैसला कराया जहां दोनो पक्षों की सहमति के बाद बिन दुल्हन बारात लौट गई ।

औरैया लड़की के भाई ने बताया जब पैसे गिनने के लिए लड़के को दिए तो वह सौ रुपए नही गिन पाया 20 का नोट ही नहीं पता तो हम अपनी बहन की शादी कैसे कर देते | वहीं लड़की ने बताया कि लड़का पढ़ा-लिखा नहीं था| जिस लड़के को यह तक नहीं पता कि नोट कैसा होता है, उसके साथ जीवन कैसे बिताते | शादी होने के बाद क्या होता जब अभी लड़के का यह हाल था। लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई । वहीं लड़की ने बताया पैसे दिए तो गिन नहीं पाया | हमने शादी से मना कर दिया| अच्छा हुआ शादी होने से पहले पता चल गया |

About Post Author