उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी, महादेवी घाट पर मां गंगा का काली नदी के साथ दिखा अद्भुत संगम

रिपोर्ट – सीबू सैनी

कन्नौज – जिले के महादेवी घाट स्थित पावन गंगा तट पर लाखों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने रविवार को गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर आस्था की डुबकी लगाई हैं। इसकी तैयारी में प्रशासन ने कोई भी कसर नहीं रखी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आपको बता दें कि गंगा दशहरा के पावन उपलक्ष्य पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने कन्नौज जिले के महादेवी घाट स्थित पावन गंगा तट पर  स्नान के बाद गंगा पूजन भी किया| गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए | घाटों पर एसडीआरएफ, गोताखोर ,पुलिस बल और पीएसी को भी तैनात किया गया हैं। इतना ही नहीं कोई भी गहरे जल तक न पहुंच जाए इसलिए जाल भी लगाया गया हैं। इतना ही नहीं कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा है यातायात के दृष्टिगत रूट डायवर्जन किया गया।इससे यातायात भी बाधित नहीं होगा और बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी आसानी गंगा स्नान कर रहे हैं।

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार मां गंगा का अवतरण मानव कल्याण के लिए हुआ था। मां गंगा स्वर्ग लोक से धरती लोक पर आई थी। कन्नौज में भी मां गंगा का काली नदी के साथ अद्भुत संगम भी देखने को मिलता हैं। जिसका भी अपना अलग महत्त्व बताया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां गंगा का जल अमृत समान हैं। मां गंगा धरती पर राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष देने के लिए आई थी। इसीलिए कहा जाता है कि गंगा में डुबकी लगाने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता हैं। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.