उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में मनाया गया सीएम योगी के जन्मदिन का जश्न, केक काट कर किया सेलिब्रेट

रिपोर्ट- पुरुषोत्तम दुबे

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 52वां जन्मदिन आज यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित हिंदू भवन पर धूमधाम से मनाया गया| इस मौके पर 52 लोगों ने रक्तदान भी किया| साथ ही एक विशाल केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की सभी ने कामना की|

पूर्व विधायक और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी, भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने भी शिरकत की| पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आने की प्रेरणा उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली है| वह हमेशा से उनके प्रशंसक रहे हैं और आज वह जिस मुकाम पर हैं, वो योगी आदित्यनाथ की देन है|

उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं और जितने साल के वो होते हैं, उतने लोगों द्वारा यहां पर रक्तदान भी किया जाता है| इसी कड़ी में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बर्थडे केक काट कर खुशियां मनाई गईं| साथ ही 52 लोगों ने रक्तदान भी किया| उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना भी की|

About Post Author