UP Election 2022 : भारी बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार – सांसद साक्षी महाराज

यूपी में चौथे चरण का मतदान जारी है, वंही दिग्गजों की शाख दांव पर लगी है, लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग हो रही है। वहीं, उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे।

सांसद साक्षी महाराज का दावा

सांसद साक्षी महाराज का दावा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। गदनखेड़ा मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 2017 से ज्यादा सीटों पर जीत रही है।

2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए।

About Post Author