यूपी : पुरानी रंजिश के चलते AMU कैंपस में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – अनिल मीणा

KNEWS DESK-  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद में एएमयू रजिस्टर कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों के पक्षों के बीच गोली चली| गोली लगने से दोनों ही सगे भाई घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया| एएमयू प्रशासन व पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद, पुलिस जांच व घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी|

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वसीम अली ने बताया कि एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्टर कार्यालय में तैनात हैं| बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों भाइयों के पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया| देखते – देखते दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई, जिसमें दोनों सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए| एएमयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मोबाइलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है| घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है| वहीं घटना में जो अन्य लोग शामिल थे, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है| वहीं पुलिस जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई कर रही है|

About Post Author