मंदिर जाते पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन श्रद्धालुओं की मौत 10 घायल

KNEWS DESK- गुरसरांय के लोहियापुल पर ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से एक महिला समेत तीन की मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। गुरसरांय के लोहियापुल पल के पास जहां मऊरानीपुर के ग्राम टकटोली से कुशवाहा समाज के करीब 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली से रतनगण माता जबारे लेकर जा रहे थे जैसे ही ट्रैक्टर गुरसरांय के समीप लोहियापुल पर पंहुचा तभी ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रॉली पलट गई। ट्राली पलटते चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना 112 को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने घायलो को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भेजा सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी गरौठा और पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी देता प्रत्यक्षदर्शी गोकुल

जहां तैनात चिकित्सा प्रभारी ओ पी राठौर ने एक महिला रजनी पत्नि मुकेश उम्र 30 बर्ष निवासी ग्राम बराना को मृत घोषित कर दिया जबकि शेष 10 लोगों का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसमें दो महिलाएं कलाबाई एवं सल्लू की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसमें तीन लोग मृत बताए गए हैं, जिसमें 11 लोगों का इलाज चल रहा है।

पूर्व में भी हो चुकी है ट्रैक्टर पलटने की घटनाएं

  1. कानपुर (अक्टूबर 2022)- साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से लौटते समय, उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इस दुर्घटना में 26 लोगों की मृत्यु हुई और कई अन्य घायल हुए।

  2. झांसी (अक्टूबर 2021)- बेटे के जन्म की मन्नत पूरी करने के लिए देवी मंदिर जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली मवेशी को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोगों की मृत्यु हुई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. बदायूं (जून 2017)- गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई और लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

  4. सुल्तानपुर (अक्टूबर 2022)- मूर्ति विसर्जन से लौटते समय, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मृत्यु हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

  5. उन्नाव (सितंबर 2024)- गणेश विसर्जन के दौरान, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला और एक बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.