नैनीझील के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद, सिंचाई विभाग को झील की लगातार मॉनिटरिंग करने दिए निर्देश

रिपोर्ट – कान्ता पाल

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में बीते दिनों की बारिश के बाद नैनीझील लबालब हो गयी है, तो वही बारिश और रेड अलर्ट ने झील को लेकर प्रशासन झील के बढ़ते जलस्तर पर नजरें बनाए हुए है। अक्टूबर 2021 जैसे हालात ना बनें इसकेलिए जिलाधिकारी नैनीताल ने सिंचाई विभाग को निर्देश जारी कर झील की लगातार मॉनिटरिंग करने के साथ ही झील से पानी को निकासी के लिए बनाए गए गेटों को समय रहते चैक करने के निर्देश दिए है।

नैनीताल: 10 सालों में नैनी झील का जलस्तर सर्वोच्च स्थान पर - Amrit Vichar

प्रशासन झील के बढ़ते जलस्तर पर नजरे बनाए हुए

आपको बता दें कि नैनीताल में बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद नैनीझील का जलस्तर काफी बढ़ गया है| जिसे लेकर प्रशासन झील के बढ़ते जलस्तर पर नजरे बनाए हुए है इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल ने कहा कि अगर झील में पानी बारिश के दौरान ओवर फ्लो होता है, तो समय समय पर निकासी करें।

बता दें की अक्टूबर 2021 में झील के गेट लॉक हो गए थे और झील से पानी की निकासी नही हो पायी जिसके चलते नयना देवी मंदिर, मॉलरोड के साथ तल्लीताल में पानी भर गया जिससे नैनीताल भवाली और नैनीताल हल्द्वानी रोड में आपदा जैसे हालात बन गए थे। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अब पहले ही सिचाई विभाग को एक्टिव रहने को कहा है।

About Post Author