अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात SSF जवान की गोली लगने से मौत

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात SSF के जवान की गोली लगने से मौत हो गई| घटना बुधवार सुबह 5 बजकर 25 मिनट की है| जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था| 25 साल का शत्रुघ्न अंबेडकरनगर का रहने वाला था|

राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई| गोली की आवाज सुनकर साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे| वहां देखा कि शत्रुघ्न खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है| उसे गोली लगी थी| साथी जवान उसे अस्पलात लेकर पहुंचे| यहां से घायल जवान को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया| लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है| तीन महीने के बाद यह दूसरा मामला है जब किसी जब किसी जवान की गोली लगने से मौत हुई है। Ayodhya Ram Mandir की सुरक्षा में तैनात SSF जवान की मौत, मचा हड़कंप - Lalluram

जवान की मौत के बाद मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की पूरी तरह से जांच की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह क्लियर हो पाएगी।

घटना की सूचना शत्रुघ्न के परिजनों को दे दी गई है। शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच का था और अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाने के कजपुरा गांव का रहने वाला था। उसकी तैनाती एसएसएफ में थी, जो अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित बल है। शत्रुघ्न के साथियों ने बताया कि घटना से पहले वह फोन देख रहा था और बीते कुछ दिनों से परेशान था। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दी है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि शत्रुघ्न अब इस दुनिया में नहीं है।

About Post Author