कौशाम्बी जिले में रेप पीड़िता के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, दिया मदद का भरोसा

रिपोर्ट – अनिरुद्ध पाण्डेय

उत्तर प्रदेश – कौशाम्बी जिले में स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ रेप किए जाने एवं न्याय नहीं मिलने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने के प्रयास की घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को 5 सदस्यीय टीम कौशाम्बी पहुंची और उन्हे मदद का भरोसा दिलाया|

बता दें कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के साथ प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हे मदद का भरोसा दिया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अगुवाई में राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, सांसद पुष्पेंद्र सरोज, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार पर बोला हमला

इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाने का नारा लगाती है, वहीं हाथरस में, तमिलनाडु में और अब कौशाम्बी में बेटियो के साथ हुए अत्याचार पर कोई जवाब नहीं दे रहा है| उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है, समाजवादी पार्टी पीड़िता, मजलूमों के साथ खड़ी है और उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है।

About Post Author