सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिछड़े और दलितों पर खेला दांव!

KNEWS DESK-  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पिछड़े दलित अल्पसंख्यक पर दांव खेला है सपा प्रमुख पीडीए के जरिये केन्द्र शासित सरकार भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं। अखिलेश ने पीडीए को निशाना बनाते हुए भाजपा पर वार किया है |

अखिलेश ने बुधवार  यानी आज सुबह ट्विट से लोगों को पी डी ए के बारे में बताया है सपा प्रमुख अखिलेश ने लिखा -पीडीए मूल रूप से पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक के शोषण, उत्पीड़न व उपेक्षा के खिलाफ उठती हुई चेतना व समान अनुभूति से जन्मी उस एकता का नाम है, जिसमें हर वर्ग के वे सब लोग भी शामिल हैं, जो मानवता के आधार पर इस तरह की नाइंसाफी के खिलाफ है।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1671365366629425153?s=20

अखिलेश ने ट्विट के जरिए लोगों से पीडीए से जुड़ने की बात कही और भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए सभी पार्टियों को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब पीडीए से जुड़ें।

हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2014 में जैसे सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी। पीडीए यानि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी।

About Post Author