Samajwadi Party Candidate List: सपा ने लोकसभा चुनाव की लिस्ट की जारी, 16 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, डिंपल यादव को भी मिला टिकट

KNEWS DESK- समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है| पार्टी ने इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है| सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा है| इसके अलावा पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है|

इन नेताओं को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने संभल से (07) शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद (20) अक्षय यादव, मैनपुरी (21) डिम्पल यादव, एटा (22) देवेश शाक्य, बदायूँ (23) धर्मेंद्र यादव, खीरी (28) उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा (29) आनन्द भदौरिया, उन्नाव (33) अनु टण्डन, लखनऊ (35) रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद (40) डॉ0 नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर (44) राजाराम पाल, बांदा (48) शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद (54) अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर (55) लालजी वर्मा, बस्ती (61) रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर (64) काजल निषाद को मैदान में उतारा है|

वहीं अगर पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बंपर सीटें जीती थीं| बीजेपी ने पिछले चुनाव में लोकसभा की 80 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी| वहीं समाजवादी के खाते में महज पांच सीटें आईं थीं| इसके अलावा बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी| कांग्रेस की बताएं तो पार्टी को महज एक सीट मिली थी, जबकि दो सीटों पर अपना दल ने जीत दर्ज की थी|

About Post Author