केस्को के बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में आई समाजवादी पार्टी

SHIV SHANKAR SAVITA- कानपुर केस्को संविदा कर्मचारी हड़ताल में निष्कासित संविदा कर्मचारियों की बहाली के लिए  पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव  ने निष्कासित केस्को संविदा कर्मचारी व उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ हैं व उनकी हर लडा़ई में उनके साथ हैं। इस प्रकरण के परिपेक्ष्य में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहने पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल आज केस्को प्रबंध निदेशक के पास भेजा।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा जारी किया गया पत्र

प्रतिनिधि मंडल से केस्को प्रबंध निदेशक की वार्ता हुई। वार्ता के परिणाम स्वरूप प्रतिनिधि मंडल को यह आश्वासन दिया कि बहुत जल्द जाँच कराकर केस्को संविदा कर्मचारियों की बहाली की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय महासचिव यदुवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद राजेन्द्र कटियार, पाषर्द प्रतिनिधि राकेश निषाद, इस प्रकार समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री अखिलेश प्रस्तुत करने वाले संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले पूरी केस्को कार्यकारणी के साथ मौजूद रहे।

क्या था मामला

मार्च 2023 में निजीकरण के विरोध में गए केस्को कर्मचारियों को केस्को एमडी सुमित एम सैमुअल ने 246 केस्को कर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र में गड़बड़ी और एस्मा कानून के तहत बर्खास्त कर दिया था। जिले में कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली आपूर्ति कई क्षेत्रों में बाधित हो  गई थी। वही, फैक्ट्रियों में औद्योगिक उत्पादन ठप हो गया। विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में सहयोग नहीं करने वाले 243 संविदा कर्मियों को एमडी ने बर्खास्त कर दिया गया था। वही, कुछ लोगों पर एस्मा का उल्लंघन करने पर भी कार्रवाई की गई है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.