नौतपा में रामलला को लग रहा स्पेशल भोग, गर्मी से बचाने के लिए प्रभु के भोजन में हुआ बदलाव

KNEWS DESK- नौतपा में आधे से ज्यादा राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है, पारा 50 डिग्री पार कर गया है| वहीं राम मंदिर अयोध्या में रामलाल को गर्मी से बचाने के लिए कुछ खास इंतजाम किये गए हैं| प्रभु के भोग और वस्त्रों में बदलाव किए गए हैं|

नौतपा के कारण उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है| वहां का पारा 42 डिग्री पार कर गया है| ऐसे में राममंदिर में रामलला के रोज रूटीन में कई बदलाव किये गए हैं| उनकी सेवा मौसम के मुताबिक की जा रही है| गर्मी के चलते प्रभु राम को भोग में ठंडी चीजें दी जा रही हैं| उन्हें दही, जूस, मौसमी फल और लस्सी आदि का भोग लगाया जा रहा है|

Ram Mandir News,राम नवमी पर्व पर तीन दिनों तक 24 घंटे होंगे राम लला के दर्शन, तैयारियों में जुटी योगी सरकार - ramlala 24 hours darshan ram temple will remain open for

बता दें कि इससे पहले रामलला को खीर- पूड़ी, हलवा, पेड़े का भोग लगाया जा रहा था लेकिन भीषण गर्मी की वजह से उन्हें सुबह- शाम दही का भोग लगाया जा रहा है| साथ ही ठंडक प्रदान करने वाले फल भी भोग में शामिल किये जा रहे हैं| 5 वर्ष के बालक राम को इस मौसम में सूती वस्त्र पहनाये जा रहे हैं| उनको हल्के रंग के वस्त्र पहनाये जा रहे हैं| वहीं इस चिलचिलाती गर्मी में भी प्रभु राम के दर्शन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ राममंदिर अयोध्या पहुंच रही है|

About Post Author