रामायण की सीता दीपिका चिखलिया आज पहुंची अयोध्या, रामलला का लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट – प्रवेश पाण्डेय

अयोध्या – रामानंद सागर के रामायण की सीता दीपिका चिखलिया आज अयोध्या पहुंची, दीपिका चिखलिया का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया|

दीपिका चिखलिया ने लिया रामलला का आशीर्वाद 

रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका निभा कर सबके दिलों में अपनी जगह बनाने वाली दीपिका चिखलिया ने अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला का आशीर्वाद लिया| इस दौरान दीपिका चिखलिया ने कहा कि उनका चौथा ट्रिप है और जब भी वह अयोध्या आती है उन्हें अच्छा लगता है|

फैशन शोरूम का उद्घाटन करने के लिए पहुंची अयोध्या

अयोध्या एक शूटिंग हब बने जिससे लोगों को फायदा हो इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए | लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के 400 पार के नारे पर दीपिका चिखलिया ने कहा कि इस बार 400 पार होगा| दीपक चिखलिया शहर के एक फैशन शोरूम का उद्घाटन करने के लिए अयोध्या पहुंची थी।