राजस्थान: बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जल भराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान- स्वायत्त शासन राज्य मंत्री

KNEWS DESK- स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज राज्य विधान सभा में बताया कि बाड़मेर शहर में जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा| स्थाई जल निकासी की व्यवस्था होने तक अस्थाई मड पंप से जल भराव समस्या का निस्तारण किया जाएगा| बहाव क्षेत्र में स्थाई अथवा अस्थाई रुकावटों की जांच कर अवैध निर्माण जल्द हटाये जाएंगे|

झाबर सिंह खर्रा शून्यकाल के दौरान बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए सवाल का जवाब दे रहे थे| उन्होंने बताया- बाड़मेर शहर की विशेष भौगोलिक स्थिति के कारण वहां बारिश के दौरान जल भराव हो जाता है| बाड़मेर शहर में गांधीनगरशास्त्री नगर आदि कॉलोनी व आधे पुराने शहर का पानी कुर्ला तक जाता है| इस बरसाती पानी की निकासी के लिए सिणधरी से कुर्ला तक नाला निर्माण का कार्य किया गया है, तथा आसपास के क्षेत्र को मुख्य नाले से जोड़ा गया हैजिससे बरसाती पानी की निकासी लगभग 3 से 5 घंटे में हो जाती है|

Arvind Kejriwal,सीएम केजरीवाल का निर्देश- 30 मिनट में हो जल भराव की समस्या का समाधान - solve problem of water logging in 30 minutes directs cm kejriwal to all related departments - Navbharat Timesझाबर सिंह खर्रा ने बताया, वर्तमान में बाड़मेर शहर की सीमा का विस्तार हो चुका है| बरसाती पानी के निकास की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर परिषद को निर्देशित किया जाएगा कि जल्द ही डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजेंजिससे आगामी समय में डीपीआर की स्वीकृति के बाद इस कार्य को प्राथमिकता से करवाया जा सके| इससे जल भराव समस्या का स्थाई समाधान होगा|

उन्होंने बताया, बाड़मेर नगर परिषद की महाराणा प्रताप नगर योजना में कुल 26 प्लॉटों की नीलामी की जानी है, जिसमें नीलामी सफल होने के बाद 4 से 5 करोड़ रुपए प्राप्त होने की संभावना है| इस योजना के विकास के बाद शेष राशि तथा राज्य सरकार से प्राप्त राशि से पानी निकासी के कार्य को प्राथमिकता से करवाया जाएगा|

About Post Author