राजस्थान: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, “ये उद्योगपतियों की सरकार है, गरीबों की सुनवाई नहीं”

KNEWS DESK- प्रियंका गांधी ने झूंझनूं में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार पर उद्योगपतियों को बंदरगाह, एयरपोर्ट, पीएसयू देने का आरोप लगाया। वहीं 45 साल में सबसे ज्यादा बेराजगारी होने का दावा किया। इसके बाद गहलोत ने मंच से गारंटी का ऐलान किया। इसमें एक करोड़ पांच लाख महिलाओं को 500 रुपये का सिलेंडर, महिला को सम्मान के रुप में प्रतिवर्ष दो या तीन किश्तों में 10 हजार रुपये देना शामिल हैं और महिला आरक्षण के मुद्दे पर सोनिया गांधी को क्रेडिट भी दिया। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार पीएसयू से बनता है। उन्होंने अपने उद्योगपति मित्रों को सौप दिया। उनकी कंपनियां ऐसी हैं , जिनसे रोजगार नहीं बनते।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज की सरकार सिर्फ दो उद्योगपतियों का प्रोत्साहन दे रही है। देश के बंदरगाह, एयरपोर्ट और जितने बड़े पीएसयू थे, सब उन्हें दे रहे हैं। आप बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन एक ऐसी सरकार है ,जो रोजगार बना ही नहीं रही। ऐसी सरकार होगी तो आपके बच्चों के भविष्य का क्या होगा। उन्होंने कहा कि रोजगार पीएसयू से बनता है,  उन्होंने अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप दिया। उनकी कंपनियां ऐसी हैं, जिनसे रोजगार नहीं बनते। किसान आंदोलन इसलिए हुआ, क्योंकि वह खेती की जमीन भी उद्योगपति मित्रों को दिए जा रहे थे लेकिन ये तब झुके जब चुनाव आ रहे थे। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि आप नेता से क्या चाहते हैं। जो नेता देश या प्रदेश को चलाता है, उसे गहरी समझ होनी चाहिए। भविष्य में क्या बनाना चाहते हैं। ये जो विजन है उसी से विकास होता है। अगर एक ऐसा नेता प्रदेश को चला रहा है कि जिसका विजन नहीं है तो आप जितना पढ़ लें, आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा बेराजगारी

प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी की बात करते हुए  कहा कि हम एप्लीकेशन भरेंगे ही नहीं। आज 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, जो धर्म की राजनीति चलाते हैं।  उनकी जवाबदेही खत्म हो गई है। ये समझ गए हैं कि काम करने की जरूरत नहीं सिर्फ धर्म और जाति का नाम लो और वोट बटोर लें, लेकिन ये राजनीति तब तक चलेगी जब तक आप इनसे काम नहीं पूछते। मोदी जी की खोखली घोषणाएं और खाली लिफाफे हैं, कांग्रेस ने जितनी गारंटी दी है, उन्हें जमीन पर उतार रही है। मेरी बात पर मत जाओ, इंटरनेट पर देखो। इस बार आप मन बना लीजिए। कांग्रेस की योजनाओं की बड़ी लंबी लिस्ट है।

एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपये का सिलेंडर

सीएम गहलोत ने गारंटियों का ऐलान करते हुए कहा कि आज हमारी दो गारंटियां थी। हम चाहते थे कि ये गारंटी प्रियंका गांधी घोषित करें लेकिन उन्होंने मुझे इसकी जिम्मेदारी दी। आगे कहा कि  बहुत लंबी लिस्ट है वक्त लग जाएगा। 500 रुपये का सिलेंडर दिया था। वह उज्जवला योजना की महिलाओं को दिया था। आज मैं गारंटी दे रहा हूं कि सरकार आएगी तो एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपये का सिलेंडर मिलेगा। महिला को सम्मान के रूप में प्रतिवर्ष दो या तीन किश्तों में 10 हजार रुपये मिलेगा , यह उनका सम्मान है। हमारा  सशक्तिकरण होगा।  सोनिया गांधी ने संसद में महिला आरक्षण का मुद्दा बना रखा था। नौ साल बाद मोदी सरकार को झुकना पड़ा और कानून बनाना पड़ा । जो फैसले हमने किए हैं, उसके कारण राजस्थान पहली बार देश में चर्चा में आ गया । बाकी राज्यों में कहीं 15 प्रतिशत कहीं 20 प्रतिशत लोगों का  बीमा कवर हैं।

ये भी पढ़ें-     बुधवार को विजय की फिल्म ‘लियो’ की रफ़्तार हुई धीमी, फिल्म ने किया बेहद कम कलेक्शन, जानें आंकड़े