बच्चों के बीच टीचर बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

KNEWS DESK- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय पहुंच कर शिक्षक के रुप में बच्चों को पढ़ाया|राष्ट्रपति 9वीं क्लास के छात्र-छात्राओं बीच टीचर के रूप में नजर आईं| राष्ट्रपति ने बच्चों को पढ़ाया और अपने अनुभव साझा किये| उन्होंने कहा कि आज के बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं और उनसे बहुत सी चीजें सीखने को मिलती हैं। आज के बच्चे साइंस और कम्प्यूटर युग के बच्चे हैं, अपनी उम्र के हिसाब से उनको ज्यादा ज्ञान है। राष्ट्रपति ने ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर विषय पर भी बच्चों से बात की।

President Droupadi Murmu Teacher बनकर पहुंचीं Class में, बच्चों को सुनाया कमाल का अनुभव

इस दौरान राष्ट्रपति ने स्टूडेंट्स बहुत सी बातें करते हुए उन्हें कई तरह की सीख दी। क्लास में पहुंचकर राष्ट्रपति ने कहा कि मैं बहुत दिनों से आप सबसे मिलने की सोच रही थी। आज के बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं और उनसे बहुत सी चीजें सीखने को मिलती हैं। आज के बच्चे साइंस और कम्प्यूटर युग के बच्चे हैं। अपनी उम्र के हिसाब से उनको ज्यादा ज्ञान है। सबसे पहले राष्ट्रपति ने स्टूडेंट्स से उनका नाम पूछा। इसके बाद राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से उनके पसंदीदा विषय पर बात की और आगे चलकर जीवन में उनकी क्या बनने की मंशा है ये भी जाना।

President Murmu Becomes Teacher For A Day; Interacts With Schoolkids On Ways To Check Global Warming - Amar Ujala Hindi News Live - Droupadi Murmu:एक दिन के लिए शिक्षक बनीं राष्ट्रपति द्रोपदी

राष्ट्रपति ने ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर विषय पर भी बच्चों से बात की। उन्होंने कहा कि हमको 6 प्रकार के मौसम के बार में पढ़ाया गया था लेकिन उनमें से हम सिर्फ तीन सर्दी, गर्मी और बरसात को महसूस करते हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव रहता है और इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग है। इसका प्रभाव सिर्फ मनुष्यों ही नहीं जानवरों और संपूर्ण प्रकृति पर पड़ रहा है। राष्ट्रपति ने ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए क्या करना चाहिए इस पर भी विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने, जंगल को सुरक्षित करने, जल संरक्षण करने और लोगों को जागरुक करने की सीख दी। उन्होंने बच्चों से मदर्स डे और अर्थ डे के बारे में भी बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम पर’ अभियान के बारे में बच्चों को बताते हुए द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को हर साल जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने की सीख दी।

 

About Post Author