पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपनी मां की बरसी पर किए रामलला के दर्शन, कहा – ‘ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे….’

रिपोर्ट – प्रवेश पाण्डेय 

अयोध्या – देश के विभिन्न राज्यपालों, उपराज्यपालों का रामलला दर्शन के लिए अयोध्या दौरा जारी है | उसी कड़ी में आज पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी अपनी मां की बरसी के मौके पर रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची है|

Pondicherry Lieutenant Governor Kiran Bedi Offers Prayer To Ramlala. - Amar Ujala Hindi News Live - Ayodhya:पांडिचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं - ये मेरा ...यह भारतवर्ष का सौभाग्य 

आपको बता दें कि इस दौरान किरण बेदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे रामलला का दर्शन करने का मौका मिला, मैं बहुत आभारी हूं अपने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का और सारे प्रशासन की, उन सभी की आभारी हूं जिनकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर बना | किरण बेदी ने कहा कि यह भारतवर्ष का सौभाग्य है, हर भारतीय का सौभाग्य है जो भगवान राम में विश्वास करता है, वह तो अपने जीवन में एक बार तो राम लला का दर्शन करने अयोध्या जरूर आएगा| अयोध्या एक तीर्थ स्थान बन गया है |

पहले की अयोध्या में और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर

किरण बेदी ने कहा कि बहुत दिनों बाद मैं अयोध्या आई हूं | मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला होगा| पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या के सवाल पर किरण बेदी ने कहा कि पहले की अयोध्या में और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर हो गया है| जब भगवान रामलला टेंट में थे तब मैं एक बार आई थी और अब आई हूं | हर भारतीय के लिए अयोध्या एक डेस्टिनेशन बन चुकी है | उसको अयोध्या आना ही आना है, जैसे हम लोग हरिद्वार हर की पैड़ी जाते हैं अपने बड़ों की याद करते हैं वैसे ही अयोध्या भी ऐसी जगह बन गई है।

About Post Author