कौशांबी में अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण हुए बरामद

रिपोर्ट – अनिरुद्ध पाण्डेय

उत्तर प्रदेश – कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना पुलिस शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नन्दा का पूरा गांव के जंगल से एक अवैध रूप से संचालित तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया|  वहीं पुलिस ने निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे एवं तमंचा बनाने के उपकरण भी  बरामद किए है।

अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित होने के मिली थी जानकारी

बता दें कि एसपी के मुताबिक पकड़ा गया युवक इसके पहले भी अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में पश्चिम शरीरा थाना पुलिस द्वारा भी 2 साल पहले जेल भेजा जा चुका है। सराय अकिल थाना व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों  को मुखबिर से क्षेत्र में अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित होने के जानकारी मिली। जानकारी पर काम कर पुलिस ने नन्दा का पूरा गांव के जंगल में नदी की बाढ़ के हटने के बाद बने खार में पश्चिम शरीरा थाना के चक गुरैनी गांव का रहने वाला राजेश कुमार पुत्र मोतीलाल तिरपाल डाल कर अवैध तमंचा फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। राजेश कुमार बेहद शातिर बदमाश है।

पुलिस ने  इसके कब्जे से तलाशी के दौरान 5 निर्मित तमंचा, 4 अर्ध निर्मित तमंचा, 3 तमंचा बाड़ी, 3 जिंदा कारतूस एवं तमंचा तैयार करने का सामान बरामद हुआ।

About Post Author