पीएम मोदी ने कर्नाटक में चुनावी जनसभा के मंच से कांग्रेस पर साधा निशाना

भारत,कर्नाटक विधानसभा चुनाव।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जहां एतक ओर कांग्रस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार-प्रसाप करने में जुटी हुई हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी कर्नाटक मे दोबारा से कुर्सी पर काबिज बने रहने के लिए पूर जोर कोशिश कर रही है। जिसके लिए पीएम मोदी स्वयं चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि भाजपा कर्नाटक फतह मिशन के लिए प्रचार प्रसार बहुत ही तेजी से कर रही है।  पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत तमाम बड़े नेता लगातार कर्नाटक में रैलियां कर माहौल बना रहे हैं। इसी बीच, मोदी ने बुधवार को कर्नाटक में रैलियां की। मोदी कई मुद्दों को लेकर अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के दावे को लेकर भी कड़ा रुख कड़ा कर लिया है।

पीएम मोदी ने बजरंग बली के जयकारे से भाषण की शुरूआत 

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत बजरंग बली के जयकारे से करते हुए कहा कि कर्नाटक वाले कांग्रेस का खौफनाक चेहरा देख रहे हैं।  ‘भारत माता की जय… बजरंग बली की जय… मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. आज जिस ‘सबका साथ और सबका विकास’ का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं। 10 मई को मतदान का दिन है। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को नंबर-1 बनाना है। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को मैन्युफेक्चरिंग में सुपर पावर बनाना।’

मोदी ने सम्बोधन के दौरान कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखा।  जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है, विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है, तुष्टिकरण को बढ़ाती है।  देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है। पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है, लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के संस्कार आपके सेवक की तरह काम करने के हैं। मैं भी कर्नाटक के लोगों के सेवक की तरह काम रहा हूं लेकिन कांग्रेस के नेताओं की जवाबदेही दिल्ली के साहिब परिवार की है। यह परिवार अपने रिमोट से यहां के नेताओं को कंट्रोल करता है और JDS तो है ही एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी। कांग्रेस और जेडीएस में एक परिवार की पार्टी होने के अलावा एक और समानता है कि उन्हें हर जगह नकार दिया गया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ तीन राज्यों में है और जेडीएस के करीब आधे विधायक सिर्फ 3 जिलों से ही आते हैं और अब इन लोगों ने भी इन दोनों पार्टियों से मुक्ति पाने का मन बना लिया है।

About Post Author