गर्मी में चढ़ते पारे से लोग हो रहे हीट स्ट्रोक का शिकार, बहराइच मेडिकल कॉलेज में ध्वस्त हुई स्वास्थ्य सेवाएं

KNEWS DESK – देश में हर तरफ गर्मी ने तांडव मचा रखा है। भीषण गर्मी में चढ़ते पारे और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं, तो वही बहराइच मेडिकल कॉलेज में बढ़ती भीड़ के कारण मेडिकल सेवाएं ध्वस्त होती नजर आ रही हैं |

मरीजों को नहीं मिल पा रहा समुचित इलाज

आपको बता दें कि इस कहर बरपाती गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है| वहीं मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं भी ध्वस्त होती दिखाई दे रही हैं| यहां पहुंच रहें मरीजों को न तो समुचित इलाज मिल पा रहा है और न ही मेडिकल उपकरणों की सुविधाएं मिल पा रहीं हैं | बेबस और मजबूर तीमारदार अपने मरीजो को कंधे पर उठा कर इधर से उधर उठाकर भटकने को मजबूर हो गए हैं |

कई स्थानों पर हिट स्ट्रोक के कारण हो रही मौतें 

सूबे के मुखिया ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी जनपदों के अस्पतालों को समुचित प्रबन्ध कर मरीजों का इलाज करने का दिशा निर्देश जारी किया है | प्रदेश में कई स्थानों पर हिट स्ट्रोक के कारण मौतें भी हो रही हैं | इसके बावजूद बहराइच मेडिकल कालेज प्रसाशन कुम्भकर्णीय नींद में सोता नजर आ रहा हैं।