रक्षाबंधन पर नोएडा पुलिस बहनों को देगी स्पेशल गिफ्ट, नहीं काटेगी चालान

KNEWS DESK- रक्षाबंधन के दिन नोएडा पुलिस ने बहनों को स्पेशल गिफ्ट दिया है| आज के दिन नोएडा की ट्रैफिक पुलिस किसी भी महिला के वाहन का चालान नहीं काटेगी| वहीं उन्हें जागरूक करने के लिए हेलमेट भी बांटे जाएंगे|

सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है| बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं तो वहीं भाई उन्हें आशीर्वाद के साथ गिफ्ट दे रहे हैं| इस पावन पर्व पर एनसीआर की नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बहनों के लिए खास पहल की है| ट्रैफिक पुलिस ने आज यानी रक्षाबंधन के दिन महिलाओं का चालान न काटने का निर्णय लिया है| इतना ही नहीं जागरूकता के लिए महिलाओं को ट्रैफिक पुलिस हेलमेट भी बाटेंगी| इस दिन को ‘नो चालान डे’ घोषित किया है|

आदेश के मुताबिक नोएडा ट्रैफिक पुलिस सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं में ट्रैफिक जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग- अलग चौराहों पर सघन अभियान चलाएंगी| जिसमें ट्रैफिक पुलिस एक भाई की तरह ही महिलाओं की रक्षा के लिए हेलमेट वितरण करेगी| इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से महिलाओं का चालान भी नहीं किया जाएगा| ट्रैफिक पुलिस की तरफ से महिलाओं का चालान इसलिए नहीं काटा जा रहा है, ताकि वे अपने भाई को बिना रुकावट राखी बांध सकें|

About Post Author