नोएडा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, बड़ी संख्या में ई-सिगरेट और गांजा बरामद

रिपोर्ट – मुनेन्द्र शर्मा

उत्तर प्रदेश –  नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में ई- सिगरेट और गाजा की बरामदगी की है| नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा CRT और SWAT- 2 टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर 18 तिराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है|

एक तस्कर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर

बता दें कि नोएडा सेक्टर 18 में नशे के सौदागरों को सप्लाई करने वाले दो गांजा तस्करों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है| पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में ई-सिगरेट भी बरामद किये हैं| इस पूरे अवैध जखीरे की कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये आंकी गयी है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक 3 व्हीलर भी बरामद किया है| ये दोनों तस्कर पिछले लंबे समय से ई-सिगरेट दिल्ली एनसीआर में खपा रहे थे |

ई-सिगरेट एवं  बड़ी तादाद में गांजा बरामद 

इन तस्करों के कब्जे से 1520 PIGOO RASPBERY PASSION FRUIT ELFBAR, 910 VUOLO STRAWBERRY WATERMELON ICE YUOTO XXL, 50 IGET STAR BLUEBERRY ICE DEVICE ई- सिगरेट एवं  बड़ी तादाद में गांजा बरामद किया गया है|

About Post Author