KNEWS DESK- बिहार विधानसभा के बजट के छठवें दिन मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पथ निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पर्यटन विभाग, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति विभाग, कल्याण विभाग और खेल विभाग समेत विभागों का बजट पेश किया।
मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा बजट सत्र की शुरूआत करते ही विपक्ष के विधायकों ने महिला हिंसा का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किया, पर विधायक अध्यक्ष की बात को नहीं माने। इस दौरान भाकपा माले के विधायक में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्ष के विधायकों ने नालंदा में महिलाओं के साथ हुइ बर्बरता का मुद्दा उठाते हुए हंगामा जारी रखा। विपक्ष के द्वारा हंगामा करते देख मुख्यमंत्री नीतिश कुमार अपने हाथों को जोड़ते हुए शांत हो जाने की गुजारिश करने लगे।
विधायकों द्वारा न माने जाने पर उन्होंने कहा कि ‘सुनो, फालतू बात करते हो… इन सब चीजों पर प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है। कहीं भी कुछ होता है तो मैं तत्काल अधिकारियों से कार्रवाई के लिए कहता हूं। इसके बाद माले विधायक अपनी सीट पर बैठ गए।
विधायक रामप्रवेश राय द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी पर किये गए प्रश्न का जवाब ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि ट्रांसफार्मर की चोरी की घटना हुई है और इसकी जाँच कराई जाएगी और नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
माले विधायक को मिली बधाई
विधानसभा में प्रश्न पूछने के लिए खड़े हुए माले विधायक संदीप सौरभ को सत्ता पक्ष की ओर से बधाई दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने पूूछा कि आप ससुराल से कब आए? इसपर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हम सभी की ओर से माननीय सदस्य को शादी की बधाई दी जाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शादी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन में सात विभागों के बजट पेश किया।

विधान परिषद् में भी भड़के नीतिश कुमार
विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद की पार्टी की महिला एमएलसी पर भड़क गए। उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, जब इनके पति टूट गए, तो इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया।
दरअसल, एमएलसी शशि यादव स्कूलों से जुड़े सवाल उठा रही थीं जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में आ गए। राजद की महिला एमएलसी महिला हिंसा और शिक्षा मामले पर प्रदर्शन कर रही थीं। इसी पर सीएम नीतीश कुमार खड़े हो गए और लालू राज पर हमला बोला।
विपक्षी महिला विधायकों को लगाई जमकर फटकार
नीतिश कुमार ने हंगामा कर रहीं महिला विधायकों को फटकार लगाते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को पढ़ाया नहीं जाता था, महिलाओं की पढ़ाई का सारा काम उनकी (नीतिश) सरकार में ही हुआ है।
भाजपा विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ
सत्तादल के विधायक ने सरकार की पथ निर्माण की उपलब्धियाँ गिनवाते हुए विपक्ष पर निशाना साथा। विधायक ने कहा कि जिस सरकार ने अलकतरा घोटाला किया उनके लोग सवाल उठाते हैं। इनलोगों ने माताओं बहनों का अपमान किया। बिहार की महिलाएं अत्याचार करने का हक महागठबंधन के लोगों को नहीं देंगी।
हम लोग दलितों और गरीबों के विकास की बात करते हैं। एनडीए सरकार पूरे बिहार के विकास की बात करती है। विपक्ष के लोगों से अपील है कि आप लोग विकास के लिए एनडीए सरकार को धन्यवाद दीजिए।
बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचने का है लक्ष्य
विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि NDA की सरकार जबसे बनी है तबसे यह लक्ष्य तय किया गया था बिहार के किसी भी कोने से पटना तक पहुंचने में पांच घंटे लगेंगे। यह लक्ष्य पूरा कर लिया गया। इसके लिए मैं NDA सरकार का धन्यवाद देता हूं। पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे, राम जानकी कॉरिडोर समेत कई महत्वपूर्व सड़कों पर काम चल रहा है।