नैनीताल: रक्षाबंधन पर महिलाओं ने कुमाऊं रेजिमेंट के फौजी भाइयों की कलाई में बांधी राखी

रिपोर्ट – सुनील बोरा

नैनीताल – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नैनीताल की महिलाओं ने एक अनूठी पहल करते हुए कुमाऊं रेजिमेंट की आर्मी कैंट में जाकर अपने फौजी भाइयों की कलाई में राखी बांध कर त्योहार मनाया।

कर फौजी भाइयों की कलाई में राखी बांधी

आपको बता दें किनैनीताल की महिलाओं ने सुबह कैंट की ओर प्रस्थान किया और वहां पहुंचकर फौजी भाइयों की कलाई में राखी बांधी। इस स्नेह और श्रद्धा से भरे हुए मौके पर महिलाओं ने अपने फौजी भाइयों के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजा। वहीं, फौजी भाइयों ने भी इन बहनों को आश्वस्त किया कि वे देश की सुरक्षा के प्रति अपनी पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कर्तव्य निभाएंगे। रक्षाबंधन के इस अवसर पर फौजी भाइयों ने अपने देशवासियों को सुरक्षित रखने का वचन दिया और बहनों के साथ उत्सव की खुशी साझा की।

बहनों ने फौजी भाईयों की लम्बी उम्र की कामना की

नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा देश की सेवा में लगे सैनिक भाइयों की कलाई सुनी न रहे इसलिए नैनीताल में आज उन्होंने फौजी भाईयों की कलाइयों में राखी बांध कर बहनों ने फौजी भाईयों की लम्बी उम्र की कामना भी की है। ताकि देश और देशवासी सुरक्षित रह सके। प्रतिभा जोशी ने कहा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में उनके द्वारा फ़ौजी भाइयों को राखी बांधने का कार्यक्रम चलाया गया है|

About Post Author