70 की उम्र में शादी पड़ी महंगी, दुल्हन सोने-चांदी के जेवर समेत घर में रखे लाखों रुपए लेकर दुल्हन हुई फरार

रिपोर्ट – शीरब चौधरी 

उत्तर प्रदेश – जनपद अमरोहा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 70 साल की उम्र में शादी करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। दुल्हन घर में रखे सोने चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई।

वर्ष 2023 में बुजुर्ग ने उस महिला से की कोर्ट मैरिज

दरअसल अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी 16 नाती, पोतों वाले 70 वर्षीय सुबराती की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। इस दौरान नजदीकी गांव के रहने वाले एक युवक ने उन्हें सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में 50 वर्षीय विधवा महिला के बारे में जानकारी दी। जिसके तीन बच्चे हैं। युवक ने बताया कि वह शादी के लिए तैयार है। युवक ने सुबराती की मुलाकात उस महिला से करा दी। वर्ष 2023 में बुजुर्ग ने उस महिला से कोर्ट मैरिज कर ली।

दोनों ने 18 अक्टूबर 2023 को कोर्ट मैरिज की थी।

युवक ने सुबराती की मुलाकात उस महिला से करा दी। 18 अक्टूबर 2023 को बुजुर्ग ने उस महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। सुबराती का कहना है कि महिला ने ताउम्र साथ जीने-मरने की कसम देकर करीब पांच लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं उन्होंने पहली पत्नी के जेवर भी उसके हवाले कर दिए। अब वह वह रुपये और जेवर लेकर चंपत हो गई।वही कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, आगे कार्रवाई की जाएगी |

बुजुर्ग ने लगाई पुलिस से दुल्हन को ढूंढने की गुहार 

जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए दुल्हन को ढूंढने की गुहार लगाई है। साथ ही पीड़ित बुजुर्ग कहा है कि उसकी दुल्हन उसकी आज तक की सारी जमा पूंजी लेकर फरार है। अगर उसे उसकी दुल्हन नही मिली तो वह सड़क पर आ सकता है क्योंकि अब उसके पास घर के सिवा कुछ नहीं है। उधर,पुलिस अब दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित ने हसनपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस क्षेत्र अधिकारी हसनपुर दीप कुमार पंत ने बताया कि इस संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author