महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अयोध्या, कहा – “अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं”

रिपोर्ट – प्रवेश पाण्डेय 

अयोध्या – राम लला का दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अयोध्या पहुंचे| महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया |

अयोध्या आना मेरे लिए हर्ष का विषय

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज राम लला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे | एयरपोर्ट पर उनका फूल – मालाओं से भव्य स्वागत किया गया | देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अयोध्या आना मेरे लिए हर्ष का विषय है| भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मैं अयोध्या पहुंचा हूं, जिस समय राम मंदिर बन रहा था उस समय भी मैं अयोध्या आया था| उससे पहले कारसेवा में भी तीन बार मैं अयोध्या आ चुका हूं |

पहली बार राम लला का दर्शन करने आए अयोध्या

उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम लला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा हूं| मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं | लोकसभा चुनाव को लेकर इशारों में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राम जी का आशीर्वाद मिलेगा तो सब कुछ अच्छा ही होगा।

About Post Author