मप्र: सीएम के दौरे को लेकर एक आदिवासी महिला के मकान को त्रिपाल से ढकने के मामले ने पकड़ा तूल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान ,दिया ढाई लाख का चेक

रिपोर्ट: राजकिशोर पाठक

सिवनी :– बीते 19जुलाई को सिवनी में सीएम शिवराज सिंह चौहान के आगवन और रोड शो के लिए तैयारियां प्रशासन के द्वारा की जा रही थी और रोड शो के रूट में कच्चा और टूटा फूटा नजर आने वाला सोमवती कुडापे आदिवासी महिला का मकान था.  प्रशासन द्वारा उस मकान को हरे रंग के त्रिपाल से ढक दिया गया ताकि मुख्यमंत्री की नजर इस मकान पर ना पड़ सके लेकिन प्रशासन के द्वारा 1 दिन पहले ही उस मकान के ढके जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया जिसे लेकर कांग्रेश ने भी उसका विरोध किया गया और मीडिया द्वारा भी इस खबर को प्रमुखता दिखाया गया.

इसके बाद खबरों को संज्ञान में लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान का रोड शो जैसे ही मठ मंदिर से प्रारंभ हुआ और आदिवासी महिला सोमवती कुडापे का कच्चा मकान को देख कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को संज्ञान में लिया। बल्कि सीएम ने अपना रोड शो को महिला के घर के सामने रोक कर महिला से मुलाकात की और महिला की सुध लेते हुए सीएम ने महिला को अपने गले लगाया। और महिला को पक्का घर देने का भरोसा दिया।

इसके उपरांत कार्यक्रम के मंच से सीएम ने महिला के पक्के मकान निर्माण के लिए ढाई लाख रुपयों की राशि का चेक जारी कर दिया। सीएम द्वारा प्रदान किये गए चेक को विधायक दिनेश राय और भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने महिला के घर जाकर सौंप दिया है। वही आदिवासी महिला का सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने के बाद खुशी का ठिकाना नही है। और मकान निर्माण के लिए राशि दिए जाने पर सीएम को महिला ने ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। यही नही आदिवासी महिला ने शिवराज सिंह चौहान को पुनः मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद भी दिया है।

About Post Author