कांग्रेस की प्रचार और चुनाव समिति का गठन, कांतिलाल भूरिया बने अध्यक्ष, देखें लिस्ट में कौन….

KNEWS DESK-  MP में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के संचालन के लिए कांग्रेस ने 34 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। इसमें कांतिलाल भूरिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने MP कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। प्रचार समिति का अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है। इस कमेटी में पूर्व CM कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से ज्यादा वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसमें राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का नाम शामिल है। इनके अलावा पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चों के प्रमुखों को भी चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाया गया है। पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

क्या काम करेगी चुनाव अभियान समिति

वरिष्ठ नेताओं को किया गया शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास केवल राजनीतिक मामलों की समिति थी। इसमें सभी वरिष्ठ नेताओं का प्रयास किया गया है। उम्मीदवारों के चयन के लिए एक कमेटी भी बनाई जाएगी। समन्वय, प्रचार-प्रसार एवं अभिनंदन समिति का भी गठन किया जाना है। इन समितियों में कमल नाथ की अहम भूमिका है।

About Post Author