मध्य प्रदेश के मैहर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, छह की मौत, 20 घायल

KNEWS DESK, मध्य प्रदेश के मैहर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। जिससे छह लोगों की मौत के साथ 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें सतना रेफर किया गया है।

MP Accident: मध्य प्रदेश के मैहर में बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की भीषण टक्कर  में 9 लोगों की मौत, 20 घायल - mp accident 9 people killed 20 injured in a  horrific

मध्यप्रदेश के मैहर में शनिवार देर रात को हुए दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी, तभी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास शनिवार रात करीब 11 बजे पत्थर से लदे डंपर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

मैहर के एसपी सुधीर अग्रवाल ने रिपोर्ट से बात करते हुए वीडियो को बताया कि घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सतना रेफर किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बाकी लोगों का मैहर और अमरपाटन अस्पताल में इलाज चल रहा है। अग्रवाल ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।