डिजिटल डेस्क- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में कांग्रेस की तरफ से एक पत्र जारी कर इसकी सूचना सार्वजनिक की गई है। आपको बताते चलें कि लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश के राधोगढ़ से पूर्व विधायक और पांच बार के सांसद रहे हैं। लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

किस बयान पर हुई कार्रवाई
पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने हाल ही में बयान दिया था कि रॉबर्ट वाड्रा का यह बयान कि आतंकवादियों ने इसलिए हमला किया क्योंकि उन्होंने मुसलमानों को सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी, न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि यह देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। मैं यह सब कैमरे के सामने कह रहा हूं, ताकि कोई भ्रमित न हो। कांग्रेस को बोलने से पहले 10 बार सोचना चाहिए, अन्यथा जनता चुनावों में इसका जवाब देगी।”
भाजपा में भी रह चुके हैं लक्ष्मण सिंह
पूर्व लोकसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक सिंह भारतीय जनता पार्टी में भी रह चुके हैं। उन्होंने 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी आतंकवादियों के साथ मिलीभगत हो सकती है