आईपीएल 2024 से पहले उमेश यादव ने किए उज्जैन में ‘महाकाल’ के दर्शन, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं|

उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव अपनी पत्नी तान्या के साथ भस्म आरती में शामिल हुए और महाकाल की चौखट पर जल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया| दर्शन के बाद उमेश यादव ने कहा कि बहुत अच्छा दर्शन हुआ| जय श्रीमहाकाल!

भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने पत्नी के साथ किए भगवान महाकाल के दर्शन

इस दौरान उमेश यादव महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए|

IPL 2024 से पहले महाकाल की शरण में पहुंचा ये भारतीय क्रिकेटर, टीम इंडिया से  चल रहा है बाहर – TV9 Bharatvarsh

महाकाल मंदिर के पुजारी ने उमेश यादव को महाकाल मंदिर की पारंपरिक चुनरी भी उपहार में दी है|

आपको बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन पूरी दुनिया में काफी मशहूर है| यहां के महाकालेश्वर मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिलती है|

About Post Author