कौशाम्बी: 11, 12, 13 से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान- धर्मराज मौर्य

रिपोर्ट- अनिरुद्ध पांडेय 

उत्तर प्रदेश- कौशांबी जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया| इसके बाद जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 11, 12 और 13 तारीख को की जाएगी|

उन्होंने कहा-  हम सब लोग प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा के माध्यम से सब लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे| तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के सब लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे| लोगों में राष्ट्रभक्ति जागृत हो इसलिए इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा यात्रा निकालेंगे| प्रत्येक विधानसभा में जाकर काम होगा| धर्मराज मौर्य ने आगे कहा, इसके अलावा हमारे जिले में नहीं पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है, जहां पर भी महापुरुषों की प्रतिमाएं हैं, उन स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे|

About Post Author