झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किए मां विंध्यवासिनी और काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन

KNEWS DESK  – झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचे। साथ में विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। वहां पहुंच कर उन्होंने विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया और वाराणसी के लिए रवाना हो गए| जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन पूजन किया|

बाबा विश्वनाथ, काल भैरव और मां अन्नपूर्णा के किए दर्शन, विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी धाम में टेका माथा

आपको बता दें कि  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार संग मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के मंदिर पहुंचे| जहां पहुंच कर उन्होंने परिवार संग मां का दर्शन पूजन किया प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि की कामना की

गर्भ गृह में किया महादेव का विधिवत पूजन

इसके बाद सीएम सोरेन इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए  ने काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन कर गर्भ गृह में महादेव का विधिवत पूजन और दुग्धाभिषेक किया| साथ ही उन्होंने अन्नपूर्णा का आशीर्वाद लिया।

बनारस की गलियों में दुनिया का सार

इसके बाद वे बाबा कालभैरव मंदिर पहुंच दर्शन- पूजन किया। सीएम सोरेन ने बनारस की गलियों में घूमे| जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘बनारस की गलियों में दुनिया का सार’ लिखा है|

जनता का विश्वास इंडिया गठबंधन के साथ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जनता का विश्वास इंडिया गठबंधन के साथ है | उपचुनाव पर मिली बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री ने जनता का आभार जताया और कहा कि आगे भी जनता इंडिया गठबंधन के साथ रहेगी |

About Post Author