जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज पहुंचे अयोध्या, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल

रिपोर्ट – प्रवेश पाण्डेय

अयोध्या – जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज अयोध्या पहुंचे, उन्होंने दसरथ कुंड पर आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए| इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया|

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे अयोध्या, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल

बता दें कि अयोध्या के दसरथ कुंड पर आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता के कहा कि प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव संगठन और योगी सरकार के नेतृत्व में गारंटी से कहता हूं कि हम सभी उपचुनाव जीतेंगे और एक तरफा चुनाव जीतेंगे| केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस और सपा की सरकारों को भी आप लोगों ने देखा है, आज भाजपा की सरकार में एक से एक हाईवे हैं, एक्सप्रेस वे हैं, एयरपोर्ट है, कहीं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, सड़कों का जाल बिछा हुआ है| प्रधानमंत्री सड़क योजना प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास जिन लोगों को कभी आवास नहीं मिलता था उनके आज पक्के मकान है| दीदियां आज लखपति बन रही है, गांव में व बाहर लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं| कौशल विकास के तहत लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है|

भारत समाचार | Bharat Samachar on X: "अयोध्या ➡जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का अयोध्या दौरा कल ➡कल 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे मंत्री स्वतंत्र देव ...

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नौकरी में हेरा-फेरी की लेकिन भाजपा की सरकार में प्रदेश में 6 लाख से ऊपर लोगों को नौकरी दी है| इसमें एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं है, हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं| सपा शासन में बिजली नहीं थी इसलिए सपा कांग्रेस वाले क्या बोलते हैं उस पर नहीं जाना चाहिए, इन लोगों के शासन में भ्रष्टाचार लूट और गुंडागर्दी थी, दुनिया के अंदर देश का अपमान हुआ, अब मोदी जी के आने के बाद देश में भी सम्मान बढ़ा और गांव गरीब खुशहाल भी हो रहा है।

About Post Author