पीलीभीत में बाढ़ परियोजना देखने पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मौजूद ग्रामवासियों से किया संवाद

रिपोर्ट – राहुल शर्मा

पीलीभीत – बारिश के सीजन में हमेशा ही संवेदनशील रहने वाले जनपद में बाढ़ को लेकर अतिरिक्त तैयारियां की जाती है। इन्हीं तैयारियों को परखने के लिए उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह औचक शुक्रवार को बीसलपुर पहुंचे|

पीलीभीत में बाढ़ सुरक्षा जांच कर लखीमपुर खीरी पहुंचे स्वतंत्रदेव - हिन्दुस्थान समाचार

आपको बता दें कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बीसलपुर में देवहा नदी के बायें किनारे पर स्थित ग्राम कंधरापुर की बाढ़ सुरक्षा परियोजना का निरीक्षण किया। यहां समय से कराये गये कार्यो की सराहना की। जल शक्ति मंत्री ने मौजूद ग्रामवासियों से संवाद भी किया, साथ ही बताया कि शासन बाढ नियंत्रण की दृष्टि से परियोजना के कराये गये कार्यों को जन उपयोगी बना रही है।

Water power minister Swatantra Dev Singh reached Pilibhit | पीलीभीत पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह: बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने के लिए किए जा रहे इंतजाम देखे ...

ग्रामीण भी संवाद के दौरान परियोजना के कार्यो से संतुष्ट महसूस किए गए। इसके उपरांत खंनकापुर में कराये गये बाढ़ परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जल शक्ति मंत्री ने पौधरोपण भी किया। विधायक विवेक वर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की मौजदगी में सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने को कहा। मुख्य अभियंता शारदा एचएन सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह, अधिशासी अभियन्ता, बाढ खण्ड आशुतोष कुमार, अधिशासी अभियन्ता शारदा सागर खण्ड बृजेश कुमार पोरवाल, अमित सिंह, विशाल आदि रहे।

About Post Author