उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट , उत्तराखंड के कोटद्वार में 26 जनवरी को एक मामूली सा दिखने वाला विवाद उस वक्त बड़ी बहस में बदल गया जब बजरंग दल से जुड़े कुछ युवक एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान पर पहुंचे और दुकान के नाम को लेकर हंगामा शुरू कर दिया आरोप था कि दुकान का नाम बाबा रखा गया है. जबकि कोटद्वार में सिद्धबली बाबा हिंदुओं के आराध्य देवता हैं.बुजुर्ग दुकानदार पर तेज आवाज में दबाव बनाते हुए युवकों ने दुकान का नाम बदलने को कहा काफी देर तक चले इस हंगामे के बीच अचानक एक दीपक युवक की एंट्री होती है. जो पूरी कहानी का रुख बदल देता है. उन्होंने मामले का बीच बचाव किया लेकिन इसके बाद मामला और गरमा गया. इसके बाद फिर बीते 31 जनवरी को शहर में भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस से उनकी मामूली झड़प भी हो गई थी.कुछ दिनों से चल रहे कोटद्वार बवाल पर अब राजनीति ने भी नया रुख ले लिया है.वही कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में दीपक को देश का हीरो बताया। ऐसे में सभी विपक्षी दलों ने दीपक का साथ देते हुए सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है.
दीपक का असली नाम दीपक कुमार है और वह पेशे से जिम ट्रेनर है,दीपक कुमार ने कहा मैंने जानबूझकर अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया। इंसान सबसे बड़ा होता है. चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान मेरा विरोध धर्म से नहीं उस सोच से था जो एक बुजुर्ग को डराने की कोशिश कर रहा था कोटद्वार में पटेल मार्ग की एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर खड़े हुए विवाद नें तूल पकड़ लिया है.इस विवाद के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ युवकों द्वारा की गईं बदसलूकी के विरोध में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता दूसरे ज़िलों से कोटद्वार पहुँचे और उन्होंने मालवीय उद्यान में जमकर हंगामा किया.बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पहले शहर में झुलूस निकाला गया और उसके बाद विरोध करने वाले युवक के जिम के बाहर प्रदर्शन किया गया.इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
पटेल नगर मार्ग की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है लोग दीपक कुमार को इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं वहीं कोटद्वार पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कमल पाल और दीपक सिंह के साथ ही विजय रावत के खिलाफ जांच चल रही है।वही विपक्षी राजनैतिक पार्टियां भी दीपक के समर्थन में खड़ी दिखाई दी.साथ ही इस पुरे मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्ता धारी भाजपा सरकार ने साफ किया है. किसी को प्रदेश का मौहल ख़राब नहीं करने दिया जायेगा।
अब मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कोटद्वार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.अपने शांत स्वभाव से जाना जाता देव भूमि उत्तराखंड आज कल अपराध को लेकर चर्चाओं में है.जिस पर राजनीति भी जम कर हो रही है.भाजपा इस तरह की घटनाओं पर विराम लगाने की बात कर रही लेकिन एक के बाद एक घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ विपक्ष को मुद्दा भी दे दिया है.