नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टिफिनटॉप की पहाड़ी पर हुआ भारी भूस्खलन, दहशत में आये लोग

रिपोर्ट – कान्ता पाल

उत्तराखंड – नैनीताल की टिफिनटॉप के नाम से जाने जानी पहाड़ी में देर रात हुए भूस्खलन से पहाड़ी के टॉप में बनी दौरथी सीट के नाम से पहचाने जाने वाला समुद्र तल से 2290 मीटर ऊंची पहाड़ी में बना पर्यटक स्थल भरभरा गिर गया। देर रात पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि पहाड़ी से गिरे बोल्डरों से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Cracks And Landslides In Nainital Tiffin Top. नैनीताल का भी हो रहा है जोशीमठ जैसा हाल, यहां भी दरारों और भूस्खलन ने डराया. Nainital Tiffin Top Cracks. नैनीताल टिफिन टॉप दरार ...

पर्यटकों की आवाजाही पर लगाई गयी रोक

आपको बता दे कि बीते लंबे समय से क्षेत्र में दरारें उभर आई थी। क्षेत्र में पत्थर गिरने के चलते प्रशासन की टीम ने बीते वर्ष क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था। जिसके बाद विभाग की ओर से तार बांधकर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। बीती रोज से हो रही बरसात में फिर के बार वहां खतरा मंडरा रहा था।

भूस्खलन से निचले क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में

मंगलवार की देर रात डोरोथी सीट में हुए भूस्खलन से निचले क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में है। महेश कुमार ने कहा नैनीताल की एक ऐतिहासिक जगह ने अपना अस्तित्व खो दिया है। सूचना के बाद के एसडीएम प्रमोद कुमार ने क्षेत्र में निरीक्षण कर बताया कि नुकशान नहीं हुआ है।

 

About Post Author