हमीरपुर: महिलाओं में दिखा रक्षाबंधन को लेकर उत्साह, खूब बिकी सोने और चांदी की राखियां

रिपोर्ट- सिद्धार्थ द्विवेदी

KNEWS DESK- हमीरपुर जिले में रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बाजार रंग बिरंगी राखियों से सज गया है, बहने भी अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं| बाजार में 5 से लेकर हजारों रुपए तक की राखियां आई हैं, जिसमें इस वर्ष सोने चांदी से बनी राखियों की भी बहने जमकर खरीदारी कर रही हैं| बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष 10 से 15 प्रतिशत तक खरीदारी बड़ी है|

रक्षाबंधन त्योहार को लेकर राखियों से बाजार सजाये हैं, बहने अपने भाइयों के लिए जमकर राखियों की खरीदारी कर रही हैं| वहीं बाजार में इस वर्ष बच्चों के लिए भी तरह-तरह की राखियां आई हैं, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं| वहीं अगर बात करें सराफा दुकानदारों की तो इस वर्ष बहनों ने सोने और चांदी की राखियों की भी जमकर खरीदारी की है, बहने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए सोने चांदी की महंगी महंगी हजारों रुपए की कीमत रखने वाली राखियां खरीद रही हैं|बुंदेलखंड क्षेत्र में राखी बांधने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है, रक्षाबंधन के दिन बहने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं, और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं| बुंदेलखंड में रेशम के धागे राखी को लेकर इतिहास के पन्नों में भी कई वीरगाथाएं दर्ज हैं| अब जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है तो रेशम की धागे की जगह, सोने चांदी की राखियां भाइयों की कलाई की शोभा बढ़ाने लगी हैं| इस बार बाजार में सोने चांदी की राखियों ने अपनी जगह बनाई है|

About Post Author