हमीरपुर में कस्बे से लेकर गांवों तक झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, फर्जी पैथोलॉजी के नाम पर लोगों की जान से किया जा रहा खिलवाड़

रिपोर्ट – सिद्धार्थ द्विवेदी

हमीरपुर – डॉक्टर धरती के भगवान कहे जाते हैं| कोई भी बीमारी होने पर डॉक्टर ही याद आते है और विश्वास होता है कि डॉक्टर के पास जाएंगे तो ठीक हो जाएंगे, लेकिन हमीरपुर जनपद में इसका विपरीत देखने को मिल रहा है| यहां झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार लगी है| झोलाछाप डॉक्टर ठगी का व्यापार करते नजर आ रहे है| हमीरपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही आम जनमानस को भारी पड़ रही है| बीजेपी सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद हमीरपुर स्वास्थ विभाग में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा| जनपद में सैकड़ों की तादाद में झोलाछाप डॉक्टर अपनी अपनी दुकान खोल कर बैठे हैं| फर्जी पैथोलॉजी के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

आपको बता दें कि हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र में डॉक्टरों के नाम पर झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार लगी है| हर तरफ झोलाछाप डॉक्टर अपनी-अपनी दुकान खोल कर बैठे हैं| झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक के नाम पर पूरा अस्पताल चलाते नजर आ रहे हैं| इलाज के नाम पर आम जनमानस से मोटी रकम वसूली जा रही है, हमीरपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीतम सिंह की लापरवाही आम जनमानस को भारी पड़ रही है| लगातार जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठते रहते हैं, जिन पर कार्रवाई के नाम पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी खानापूर्ति करते नजर आते हैं| बिना रजिस्ट्रेशन बिना सुविधाओं के फर्जी पैथोलॉजी जनपद में धड़ल्ले से संचालित हो रही है, जिन पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन अक्षम साबित होता दिखाई पड़ रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीतम सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉकों के अधीक्षकों को जांच के आदेश जारी किया गए है कि जो भी डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं और जो भी पैथोलॉजी जनपद में संचालित हो रही है उनकी जानकारी लेकर अवैध तरीके से संचालित पैथोलॉजी व झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author