हल्द्वानी हिंसा: बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर – दीपक अधिकारी

उत्तराखंड –  हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में 8 फरवरी को हुई हिंसा में शामिल 5 महिला उपद्रवियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार करने में  सफलता पाई है | एसएसपी नैनीताल की टीम को मिली इस बड़ी कामयाबी के बाद अभी अन्य दंगाई महिलाएं भी पुलिस की रडार पर है।

वीडियो एविडेंस के आधार पर की गयी गिरफ्तारी 

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है| हल्द्वानी में बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा में शामिल महिला पत्थरबाजो की भी पुलिस ने गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि, बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को पुलिस ने वीडियो एविडेंस के आधार पर गिरफ्तार किया है|

अन्य महिला उपद्रवियों का भी चिन्हीकरण 

इसके साथ ही अन्य महिला उपद्रवियों की भी चिन्हीकरण का काम चल रहा है। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर कई टीम में काम कर रही है| आगे भी अन्य महिलाओं की गिरफ्तारी हो सकती है| इसके साथ ही पुलिस विभाग के नुकसान का आकलन भी प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है| गौरतलब है कि बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने अब तक 84 पुरुष और पांच महिलाएं कुल मिलाकर 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।