आगरा में ईंट से कुचलकर बच्ची की हत्या, बाजरे के खेत में लहूलुहान मिली 4 वर्षीय मासूम

रिपोर्ट – अजेन्द्र चौहान 

उत्तर प्रदेश – ताज़ नगरी आगरा मे दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है, जहां खेत से खरबूज तोड़ने के शक में खेत मालिक अपना आपा खो गया और उसने 4 वर्षीय मासूम कि सिर में ईंट मार दी | जिससे लहूलुहान होकर मासूम खेत की मेड़ पर तड़पती रही, लेकिन उसने रहम नहीं किया।

पिता के साथ खेत पर खरबूजे लेने आई थी

आपको बताते चले कि शमशाबाद क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर के रहने वाले सुभाष गुरुग्राम में हलवाई का काम करते हैं। मंगलवार शाम पांच बजे वे अपने घर से आठ सौ मीटर की दूरी पर स्थित रोहई के रहने वाले हरिओम शर्मा के खेत से खरबूज खरीदने गए थे। थोड़ी देर बाद ही उनकी चार वर्षीय बेटी खुशबू भी उनके पीछे-पीछे खेत की और चली गई। तब उन्हें जानकारी नहीं हुई। सुभाष खरबूज खरीदने के बाद घर चले गए। खुशबू उन्हें रास्ते में भी नहीं दिखी। थोड़ी देर बाद जब उन्हें खुशबू घर में नहीं दिखी तो उन्होंने तलाश की। सुभाष के चचेरे भाई टिंकू ने खुशबू को हरिओम के खेत की मेड़ पर लहूलुहान पड़ा देखा और पास में ही ईंट पड़ी थी।

girl child murdered in agra | आगरा में बच्ची की हत्या: ईंट से कुचलकर खेत  में फेंका, पिता के साथ खेत पर खरबूजे लेने गई थी; खेत मालिक हिरासत में -  Fatehabad (बाजरे के खेत में लहूलुहान मिली मासूम

सुभाष ने बताया कि उसने खुशबू को खेत की मेड़ पर लहूलुहान पड़ा देखा उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। वे उसे लेकर शमशाबाद पहुंचे। यहां से जीआर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मगर, वहां पहुंचने से पहले ही खुशबू की सांसें थम गई थीं। रात नौ बजे खुशबू का शव गोद में लेकर मां सुमिता थाना शमशाबाद पहुंच गईं। इसके बाद सुभाष ने हरिओम के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।

पिता सुभाष का आरोप है

आरोप है कि हरिओम और उनके पिता ने पहले ही उन्हें धमकी दी थी कि बच्चों को खेत न आने दें। नहीं तो अच्छा नहीं होगा। सुभाष का आरोप है कि उनकी खुशबू अबोध थी। उनके पीछे-पीछे खरबूज लेने खेत पर गई थी और वहीं रुक गई। खरबूज तोड़ने के शक पर हरिओम ने उसकी हत्या की है। डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

About Post Author