यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में उमड़ रहा हैं आस्था का सैलाब, सिर्फ 44 दिनों में पहुंचे 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

KNEWS DESK- यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस वर्ष आस्था का ऐसा प्रवाह देखा गया कि पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। केवल 44 दिनों में 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 दिनों में 04 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक दर्शन - vasudevnews

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या आज नौ लाख को पार कर गई है। चारधाम यात्रा शुरू हुए 44 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान जिले के दोनों धामों में पिछले साल की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत और 2022 की तुलना में लगभग 37 प्रतिशत अधिक यात्रियों का आगमन हुआ है। जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। 10 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 44 दिनों के भीतर रिकॉर्ड 901758 यात्रियों का आगमन हुआ है, जबकि 2022 में इसी अवधि में 659061 और 2023 में 778257 तीर्थयात्री पहुंचे थे।

इस बार यात्राकाल के शुरुआती 44 दिनों में यमुनोत्री में 442186 और गंगोत्री में 459572 श्रद्धालु पहुंचे हैं। यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार 2022 (285272) की तुलना में 55% और 2023 (368109) की तुलना में 20% से अधिक की वृद्धि देखी गई है। इसी तरह, गंगोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या 2022 (373789) की तुलना में 23% और 2023 (410148) की तुलना में 12% से अधिक बढ़ी है। इन दोनों धामों में इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर 80128 वाहनों का आगमन हुआ है, जो 2022 (56973) की तुलना में 40.64% और 2023 (71053) की तुलना में 12.77% अधिक है।

Char Dham Yatra 2022: Gangotri Yamunotri Kedarnath is overflowing pilgrims - Char Dham Yatra 2022:गंगोत्री,यमुनोत्री-केदारनाथ में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, जानें कहां होगा रजिस्ट्रशन, उत्तराखंड न्यूज

रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के साथ, जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशन में अधिकारियों की टीम लगातार यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में जुटी है। इस बार अधिक यात्रियों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा रूटों और पड़ावों पर अतिरिक्त सुविधाएं जुटाई हैं। सफाई और प्रसाधन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, और प्रत्येक सेक्टर में निगरानी के लिए अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई है। इससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली है और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो गई है।

बढ़ाई गई स्वास्थ्य सुविधाएं

रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं की आवागमन के साथ ही जिले में चारधाम यात्रा व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है|इस बार अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए प्रथासन के द्वारा यात्रा रूटों व पड़ावों पर अतिरिक्त यात्री सुविधाओं को जुटाया गया है| चारधाम यात्रा को लेकर इस बार स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई ई गई हैं, विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडीकल रिलीफ पोस्ट, स्वास्थ्य मित्रों व मोबाईल मेडीकल दोबाटा-बड़कोट एवं हीना में स्थापित स्क्रीनिंग सेंटर में नियमित रूप से तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है| जिले में अभी तक 389997 तीर्थ टीमों की तैनाती करने के साथ ही यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 24437 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है|

About Post Author