धामी सरकार के गुड गवर्नेंस की मिसाल : परिवहन निगम 20 साल के भीतर पहली बार घाटे से उभरकर की रिकॉर्ड 56 करोड़ मुनाफे की कमाई

रिपोर्ट – अंकित काला 

 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के गुड गवर्नेंस की मिसाल पेश करते हुए उत्तराखंड रोडवेज, घाटे से उबरकर मुनाफा देने वाले निगमों में शामिल हो गया। धामी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में रोडवेज ने न केवल घाटे को मात दी है बल्कि 56 करोड़ का लाभ भी कमाया है जो उत्तराखंड के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड है।

StarBus* | UTC Online 4.0

 

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

बता दें कि अपने मंत्रालय के निगम की उपलब्धि से गदगद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम के अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई। परिवहन निगम ने धामी सरकार के ढाई साल में न केवल 20 साल के घाटे को मात दी, बल्कि रिकॉर्ड 56 करोड़ का मुनाफा कमाकर रोडवेज की बसों को नई रफ्तार दी हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने आज सचिवालय में परिवहन निगम के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी एवं प्रबंध निदेशक डॉ आनद श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पहली बार घाटे से उबरा परिवहन निगम

वहीं सीएम धामी ने कहा की हमारी सरकार पहले दिन से ही गुड गवर्नेंस पर काम कर रही हैं। 20 साल के इतिहास में परिवहन निगम पहली बार घाटे से उबरा है। यह गुड गवर्नेंस का बड़ा उदाहरण है। राज्य में पहली बार परिवहन निगम घाटे से उभरा है। लगातार दो साल से निगम मुनाफे में है। इससे कर्मचारियों के वेतन से लेकर सेवाओं में सुधार और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिल रही है। अब जल्द नए रूट और नई बसों को भी धरातल पर उतारा जाएगा।

परिवहन निगम आमजनों से जुड़ा विभाग

सरकार ने पहले दिन से ही गुड गवर्नेंस पर काम कर रही हैं। 20 साल के इतिहास में परिवहन निगम घाटे से उभरा है। यह गुड गवर्नेंस का बड़ा उदाहरण है। परिवहन निगम आमजनों से जुड़ा विभाग है। सरकार आमजनों की सुविधाओं को देखते हुए इसमें सुधार ला रही है।

 

About Post Author