बदायूं में चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान को मारी गोली, आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – रितेश चौहान 

उत्तर प्रदेश – बदायूं शहर के समीपवर्ती गांव आरीफपुर नवादा के ग्राम प्रधान को चुनावी रंजिश के चलते गोली मारी गई है, प्रधान के पैर में गोली लगी है, फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है| वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीओ अस्पताल पहुंचे  और घटना की जानकारी ली|

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार

आपको बता दें कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव आरिफपुर नवादा के मौजूदा ग्राम प्रधान बाबर आलम को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी गयी| गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए| प्रधान के पैर में गोली लगने पर आनन-फानन में प्रधान बाबर आलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं| घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली | प्रधान के गोली लगने की खबर लगते ही उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए | वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है| इधर प्रधान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है| बताया जाता है कि प्रधान की हालत ठीक है और वो खतरे से बाहर हैं|

Pradhan got shot during firing in Badaun | बदायूं में फायरिंग के दौरान प्रधान को गोली लगी: राजनीतिक विरोधी गुट पर पथराव-फायरिंग का आरोप, पुलिस संदिग्ध मान रही ...

विरोधी गुट के लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

बताया जाता है कि ग्राम प्रधान पर गोलीबारी की यह घटना चुनावी रंजिश के चलते हुई है, घटना के समय प्रधान अपने घर के पास थे, जब अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि विरोधी गुट के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.