साध्वी प्राची के विवादित बयान पर देवबंदी उलेमाओं ने जताई आपत्ति, कहा- ‘देश का सौहार्द बिगाड़ रही हैं साध्वी…’

रिपोर्ट- प्रशांत त्यागी

उत्तर प्रदेश- सहारनपुर में साध्वी प्राची द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर देवबंदी उलेमाओं ने नाराजगी व्यक्त की है| देवबंदी उलेमा मुक्ति असद कासमी ने कहा- साध्वी प्राची हमेशा से ही विवादित बयान देकर देश का माहौल खराब करने का प्रयास करती हैं|

कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ चुका है| अतः अब इस प्रकार की बातें करना कानून और संविधान के खिलाफ हैं| मुफ्ती असद कासमी ने कहा, भारत हम सबका देश है, यहां सभी धर्म को समानता का अधिकार मिला हुआ है| इस प्रकार के बयान देकर दोनों धर्म के बीच तनाव पैदा करने से कुछ होने वाला नहीं है| जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है तो ऐसे में किसी भी व्यक्ति को विवादित बयान देने का हक नहीं बनता|

गौरतलब हो की साध्वी प्राची द्वारा बुधवार को सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुस्लिम समाज के लोगों को अपनी दुकान हिंदू सर नेम से खोलनी है तो वह इससे पहले हिंदू धर्म को अपना लें| इसके बाद से ही वह देवबंदी उलेमाओं के निशाने पर आ गईं हैं| 

About Post Author