पैकेज की मांग, करोड़ों का नुकसान !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, देवभूमि उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा से राज्य को भारी नुकसान हुआ है। जगह जगह भूस्खलन से राज्य की 180 से अधिक सड़कें बंद हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में धार्मिक यात्रा और पर्यटन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। चारधाम यात्रा के प्रभावित होने से राज्य की आर्थिकी पर तो इसका बेहद ही बुरा प्रभाव पड़ा है। वहीं 31 जुलाई को केदारनाथ में हुई अतिवृष्टि के बाद जगह जगह हजारों लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। सीएम धामी का कहना है कि अबतक 10 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। शेष अन्य लोगों को भी जल्द निकाल लिया जाएगा। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि पांच दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू आपरेशन पूरा नहीं हो पाया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार सही आंकड़े तक जनता के सामने नहीं रख रही है। सरकार ने समय रहते कोई इंतजाम नहीं किये जिसकी वजह से नुकसान ज्यादा हो रहा है। वहीं कांग्रेस ने केंद्र सरकार से राज्य को पांच हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज दिये जाने की मांग की है। वहीं सत्तापक्ष का आरोप है कि कांग्रेस आपदा में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वह प्रभावितों तक मदद पहुंचाने में सरकार का सहयोग करे

 

 उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का सिलसिला लगातार जारी है। इस दैवीय आपदा ने राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया है। एक और जहां राज्य की आर्थिकी पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर सरकार के लिए केदारनाथ मार्ग और केदारनाथ में फंसे लोगों का रेस्क्यू करना बेहद चुनौतिपूर्ण होता जा रहा है। दअरसल लगातार हो रही बारिश की वजह से रेस्क्यू आपरेशन में बाधा आ रही है। हांलाकि अभी तक सरकार ने 10 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू तो किया है लेकिन अभी भी जगह जगह हजारों लोग फंसे हुए है। जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है। वहीं राज्य में आपदा के मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद प्रदेश को काफी नुकसान हुआ है। राज्य में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों पर इसका विपरित असर पड़ा है। छोटा राज्य होने के कारण राज्य के लिए आर्थिक संसाधनों को जुटाना बेहद चुनौतिपूर्ण हो गया है। वहीं विपक्ष ने केंद्र सरकार से राज्य को आर्थिक पैकेज दिये जाने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र को 5 हजार करोड़ की आर्थिक मदद देनी चाहिए…वहीं सत्तापक्ष का कहना है कि केंद्र राज्य का पूरा सहयोग कर रहा है। और सरकार सभी प्रभावितों तक मदद पहुंचा रही है।

 कुल मिलाकर राज्य में आई दैवीय आपदा ने काफी नुकसान पहुंचाया है। राज्य सरकार के लिए सीमित संसाधानों से हर प्रभावितों तक मदद पहुंचाना बेहद चुनौतिपूर्ण हो गया है। वहीं अब विपक्ष केंद्र सरकार से राज्य को पांच हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज दिये जाने की मांग कर रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या मुख्यमंत्री धामी केंद्र से आर्थिक मदद दिये जाने की मांग करेंगे

About Post Author