KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में बनाए गए एंटी रोमियो स्कवाड ने उत्तर प्रदेश के शोहदों के मन में खौफ भर दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम की सीख लेते हुए कई राज्यों ने इसे अपने राज्यों में इस तरह के स्कवाड के गठन का प्रावधान किया था। दिल्ली सरकार ने भी UP के इस स्कवाड को दिल्ली में लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के विरूद्ध इसे उतारा जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए शिष्टाचार स्कवाड नाम से छेड़छाड़ विरोधी विशेष दस्ते का गठन किया है। यह कदम दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। ये दस्ते बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, बाजार, पार्क, स्कूल-कॉलेज के आसपास और अन्य संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहेंगे और मनचलों की हरकतों पर बारीक नजर रखेंगे।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर के अनुसार हर जिले में कम से कम दो विशेष दस्ते तैनात किए जाएंगे। इन दस्तों की जिम्मेदारी महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य अपराधों को रोकना और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करना होगी।
एक दस्ते में होंगे इतने सदस्य
1 निरीक्षक (इंस्पेक्टर)
1 उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर)- पुरुष या महिला
4 महिला पुलिसकर्मी
5 पुरुष पुलिसकर्मी