दिल्ली: यमुना नदी में लगातार फैल रहा है जहरीला झाग, बदबू की वजह से लोग बेहद परेशान

KNEWS DESK, दिल्ली की यमुना नदी में जहरीले झाग की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे नदी के पानी से बदबू का स्थिर भी बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली में फिर झाग-झाग हुई यमुना, केजरीवाल सरकार की कोशिश नहीं आई काम -  Poisonous foam again seen in Yamuna amid increasing pollution in Delhi ntc  - AajTak

दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ यमुना में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को बड़ी मात्रा में यमुना नदी पर जहरीला झाग तैरता दिखाई दिया। वहीं इस पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यमुना नदी में प्रदूषण कम हो गया है। हालांकि उन्होंने अपने नाकाम प्रदूषण विरोधी उपायों पर बीजेपी की आलोचना भी की है।

दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मंगलवार को यमुना में जहरीले झाग की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि अधिकारियों को मीडिया पर बहाने लगाने के बजाय शहर के लोगों को इससे निजात दिलाने पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि सत्तारूढ़ एएपी नेताओं ने इस गड़बड़ी के लिए बीजेपी शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं एएपी नेता ने कहा कि पूरे साल यमुना में कोई झाग नहीं होता है और ये सिर्फ दिवाली और छठ के आसपास ही दिखाई देता है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.